स्वयं सहायता समूहों को मिला सशक्त मंचहोली मेले में दिखी ग्रामीण उत्पादों की रंगीन छटा
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत धार एवं धार प्रशासन द्वारा रोटरी क्लब परिसर में होली मेला आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर उपस्तिथ थी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी भी मौजूद रहीं।
राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर द्वारा समूहों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मेले में मंत्री द्वारा बाघ प्रिंट साड़िया, होली दहन पर्व के तैयार हार फूल गोबर से बने हार, शक्कर हार, ट्रेडिशनल सामग्री, रंग गुलाल भी खरीदे गए एवं मेले में लगी अन्य शॉप का अवलोकन कर अलग अलग टाइप के लगे झूलो में झूलकर होली मेले उत्सव का आनंद लिया।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री प्रमोद दुसाने द्वारा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में बताते हुए स्वयं सहायता से जुड़ें बहनों के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद की जानकारी दी गई। बताया गया कि मेलो के मध्यम से समुहो की दीदियो को मंच मिलता हे वह अपने उत्पाद को बेचने के लिए और स्थानीय लोगो को शुद्ध उत्पाद प्राप्त हो जाते हैं। मेले में बाग प्रिंट, होली उत्पाद हार फुल, गोबर से बने उत्पाद, रंग हरबल गुलाल, मिर्ची, हल्दी, धनिया, जिरावन, सौफ, नमकीन, सुरजना पाउडर,खिलौने, रेडीमेड कुर्ते पायजामे, लेदर से बने जूते चप्पल, शक्कर से बने हार, फरियाली, चिप्स, RSETI सेंटर में ट्रेनी द्वारा तैयार उत्पाद, कटलरी, महिला एवम् बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी, वेटनरी विभाग की प्रदर्शन, कृषि विभाग की प्रदर्शनी और खाने पीने के सामान की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टाल लगाए गए। जिसका अवलोकन राज्समंत्री द्वारा किया गया और सभी उत्पादों को क्रय कर सभी लोगों को उत्पाद खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री चौधरी द्वारा राज्यमंत्री का आभार माना गया। मंच संचालन विकास खंड प्रबंधक श्रीमती दीप्ति विरकर द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री सुभाष जैन, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक श्री प्रमोद दुसाने, जिला प्रबंधक अमित आर्य, प्रवीण सोलंकी, जिला एवं ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।