बंद करे

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वुमन जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

 जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुभाष जैन के निर्देशानुसार संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वुमन जागरूकता अभियान अंतर्गत मंगलवार को धार तहसील के ग्राम अनारद में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससें उनके साथ किसी भी तरीक़े की हिंसा अथवा प्रताड़ना होती है, तो उन्हें क्या क़दम उठाना चाहिए, इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को समझाया गया कि अन्याय करना और सहन करना दोनों ही क़ानूनन रूप से अपराध है। कोई भी हिंसा यदि उनके अथवा किसी अन्य महिला के साथ घटित होती है तो योजनाओं की जानकारी एवं सहायता प्रदान करने वाले स्थान जैसे महिला हिंसा अधिनियम 2005 के अंतर्गत संचालित महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, महिला थाना, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिंसा होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते है, दहेज निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते है। बताया गया कि विधिक सहायता प्राधिकरण जो कि महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान कर कोर्ट केस लगवाते है जो निशुल्क होते है। किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु वन स्टॉप सेंटर जो एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, आश्रय सहायता, आपात्कालीन सहायता, परामर्श सहायता, स्वास्थ्य सेवा, क़ानूनी सहायता प्रदान करता है की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कामकाजी महिलाओं हेतु बनाए जा रहे सखी निवास की भी जानकारी दी गई।

"> ');