बंद करे

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार के सभाकक्ष में शुक्रवार को  विश्व योग दिवस मनाया गया। उक्त विश्व योग दिवस कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,  के.के. रायकवार, ममता शुक्ला, स्थापना अधिकारी,  सौरवसिंह समकारिया विपणन अधिकारी, विकास लाड लेखा कक्ष प्रभारी, अंकित परमार, योजना विकास कक्ष प्रभारी एवं बैंक मुख्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे है। सर्वप्रथम श्रीमती  शुक्ला द्वारा उक्त विश्व योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुर्य नमस्कार एवं योग करवाया गया। श्री  लाड द्वारा बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 30 मिनिट योग अवश्य करना चाहिये। योग-व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक दोनों ही प्रकार का स्वास्थ्य लाभ होता • है। इससे हमें तनाव मुक्त होने में मदद मिलती है। तथा व्यक्ति उर्जावान रहता है, योग से व्यक्ति निरोग रहा जा सकता है।
            इसी प्रकार पीजी कॉलेज में सामूहिक योग का आयोजन किया गया।  स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं युवा संसाधन केंद्र के तत्वाधान में महाविद्यालय की एन एस एस इकाई एन सी सी इकाई एवं क्रीडा विभाग के सहयोग से सामूहिक योग का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य  एस एस बघेल द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक योग क्रिया का आरंभ किया गया]। कार्यक्रम में आयुष विभाग की डॉक्टर शिवानी सिंह एवं रीना शर्मा ने मंच से सूर्य नमस्कार एवं योग की अन्य क्रियाओं का संचालन किया। महाविद्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योग क्रिया में अपनी सहभागिता की। मुख्य रूप से डॉ आरसी घावरी, डॉ आयशा खान, डॉ आर एस मंडलोई, डॉ प्रतिक्षा पाठक मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बघेल ने आज के भौतिकवादी दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य बताया। डॉक्टर आयशा खान ने योग को भारत का गौरव बताते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व हमसे प्रेरणा लेकर अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को अनिवार्य कर रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर आरसी घावरी ने किया एवं विवेकानंद प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर जितेंद्र पटेल ने आभार व्यक्त किया।

"> ');