बंद करे

आबकारी विभाग की विशेष कार्रवाई में 55.5 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जप्त

धार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी वृत्त गंधवानी में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। यह कार्यवाही कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में की गई। शनिवार को आबकारी उप निरीक्षक सुश्री एकता सोनकर द्वारा वृत्त गंधवानी अंतर्गत ग्राम मीणा खेड़ी में एक खेत से लगे मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 06 गत्ते की पेटियों में 55.5 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गई। जिसमें 02 पेटी – Lemount केन बियर (500 एमएल क्षमता) के 48 केन, 03 पेटी – लंदन प्राइड व्हिस्की (180 एमएल क्षमता) के 131 पाव एवं 01 पेटी – मैकडॉवेल्स नंबर-1 रम (180 एमएल क्षमता) के 44 पाव शामिल हैं। बउक्त अवैध मदिरा को जप्त कर आबकारी विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया। मौके से आरोपी फरार हो गया, जिसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जप्त की गई मदिरा का अनुमानित मूल्य ₹35,950/- आंका गया है। इस कार्यवाही में आबकारी आरक्षक बलवीर सिंह राठौड़, जोत सिंह मावी एवं अमित खन्ना का विशेष सहयोग रहा।

"> ');