एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी में प्रवेश हेतु आवेदन 25 फरवरी तक आमंत्रित
प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कुक्षी ने बताया कि (CBSE AFFILIATED) में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा सातवीं एवं कक्षा नवमी में अंग्रेजी माध्यम में होने वाली रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश हेतु (केवल अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु) विद्यार्थियों की सूची (पैनल) तैयार की जानी है। इन सभी कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा EKLAVYA MODEL RESIDENTIAL SCHOOL LETERAL ENTRY TEST (EMRSLT) का आयोजन 6 मार्च 2026 को विद्यालय में अपराह्न 2:00 से 5:00 बजे किया जायेगा। सीट रिक्त होने पर ही NESTS की Admission Guidelines के अनुसार मेरिट में आने वाले छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 होगी। होगी।
प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश फार्म विद्यालय की बेवसाईट https://emrskukshi.org.in एवं कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय में आवेदन समय प्रात 10 से दोप. 2 बजे तक जमा किया जा सकेंगे। अधिक जानकारी हेतु विद्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।