बंद करे

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद में टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए आवेदन 8 अप्रैल तक आमंत्रित

प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विद्यालय के नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक (Part-time) आधार पर टीजीटी सामाजिक विज्ञान (TGT Social Science) के पद की पूर्ति की जानी है। इस पद हेतु अभ्यर्थियों के लिए वांछनीय योग्यता एनईएसटीएस (NESTS) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होना अनिवार्य है। निर्धारित शैक्षणिक अर्हताओं को पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा।

       इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्रों के साथ अपना आवेदन 8 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक विद्यालय कार्यालय में भौतिक रूप से जमा करा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया, मानदेय और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

"> ');