बंद करे

एक अपराधी जिला बदर एवं 3 अपराधियों को सप्ताह में एक दिवस संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश जारी

 जिला दण्डाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिले के एक अपराधी जितेन्द्र पिता आमेप्रकाश निवासी धरमराय रोड डही थाना डही को 3 माह की कालावधि के लिये धार जिला एवं उससे लगे सीमावृत्ति जिले इन्दौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन एवं अलिराजपुर की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश जारी किया है।
        इसी प्रकार सागर पिता राधेश्याम परमार निवासी डिस्लरी रोड फॉरेस्ट ऑफिस के पास गंजीखाना, धार, गौरव उर्फ गोलु उर्फ बच्चा पिता सुरेश शर्मा निवासी मालवा कुन्ज कॉलोनी सेजवाया थाना पीथमपुर एवं विजय पिता चेनसिंह सोलंकी निवासी अम्बिका कॉलोनी घाटाबिल्लौद थाना पीथमपुर को 3-3 माह तक सप्ताह में एक दिवस जो थाना प्रभारी द्वारा निश्चत किया जाये, सदाचार बनाये रखने हेतु अपनी उपस्थिति संबंधित थाने में दर्ज कराये जाने के आदेश दिये है।

"> ');