बंद करे

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर वन जमन जत्ती पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नगर वन जमन जत्ती पहाड़ी पर वन परिक्षेत्र, वन मंडल धार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें वन मंडल अधिकारी अशोक कुमार सोलंकी, वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश कुमार अहिरवार, परिक्षेत्र सहायक बबीता बघेल वनरक्षक एवं प्रभारी नगर वन गौरव तिवारी एवं दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग के आर सी मुवेल तथा आयुष विभाग के डॉक्टरों सहित कर्मचारी सम्मिलित हुए। साथ ही जिला लोक अभियोजन विभाग से जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं सहायक लोक अभियान अधिकारी गण सहित वकीलगणों ने भी वृक्षारोपण किया एवं धार शहर के सोनी परिवार ने भी वृक्षारोपण में भाग लेकर पौधारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल हेतु सभी ने पौधों का रोपण किया गया। जिसमें हरण, बहेड़ा, आंवला, आम, पीपल, त्रिवेणी, रामफल, नीम, जामुन, जाम, आदि के पौधे रोपित किए गए। साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। प्रकृति और माँ का करें सम्मान, आओ लगायें एक पेड़ माँ के नाम।

"> ');