बंद करे

एमपीआरडीसी द्वारा सड़क सुधार कार्य जारी

म०प्र० सड़क विकास निगम द्वारा वर्षा ऋतु में आम नागरिकों को सुलभ एवं सुगम यातायात हेतु सड़क मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर निगम के प्रबंध संचालक  अविनाश लवानिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। निगम के संभाग स्तर के समस्त मैदानी अधिकारी अपने-अपने आवंटित मार्गो पर मरम्मत का कार्य करा रहे है। संभाग स्तर से मुख्यालय स्तर तक के अधिकारी मार्गो की सतत निगरानी कर रहे है एवं वर्षाऋतु में गड्ढों को भरने का कार्य निर्वाध रूप से जारी है। म०प्र० सड़क विकास निगम द्वारा 22 वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर निगम के 13 संभागों में नियुक्त किया गया हैं। नियुक्त अधिकारियों में 5 अधिकारी मुख्य अभियंता स्तर के एवं 5 अधिकारी महाप्रबंधक स्तर के एवं शेष अधिकारी संभागीय स्तर के है। उक्त सभी अधिकारी 3 दिवस (24 अगस्त से दिनांक 26 अगस्त) में प्रदेश की सभी सड़कों का दौरा करेंगे एवं सड़कों की विस्तृत रिपोर्ट से प्रबंध संचालक को सौपेगें। सामान्यतः सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य वर्षाऋतु उपरांत माह अक्टूबर से प्रारंभ किया जाता है। यह पहला मौका है कि एमपीआरडीसी द्वारा वर्षाऋतु में भी सड़कों की मरम्मत पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य एक अभियान के रूप में किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र की जनता एवं आम नागरिकों को सुगम एवं सुलभ यातायात उपलब्ध हो रहा है। साथ ही वर्षा ऋतु उपरांत आवश्यक मार्गो पर नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

        निगम के मुख्य अभियंता संधारण बी.एस. मीना द्वारा बताया गया कि म०प्र० सड़क विकास निगम द्वारा आम जनता के सुलभ एवं सुगम यातायात हेतु वर्षाऋतु में सड़क सुधार हेतु यह अभियान चलाया गया है। निगम की प्राथमिकता है कि वर्षाऋतु में नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।

"> ');