बंद करे

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला एमएसएमई संवर्धन बोर्ड, निर्यात संवर्धन बोर्ड एवं जिला निवेशक सम्मेलन की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला एमएसएमई संवर्धन बोर्ड, निर्यात संवर्धन बोर्ड एवं जिला निवेशक सम्मेलन की बैठक का आयोजन निर्यात भवन पीथमपुर में किया गया। बैठक कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम एवं संयुक्त संचालक, इंदौर जोनल कार्यालय श्री हिमांशु प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, वनमण्डलाधिकारी श्री विजय मंथन की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में जीएम, डीटीआईसी पीथमपुर द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में प्रेषित 25 निवेश प्रस्तावों में से 10 विनिर्माण इकाइयाँ उत्पादन प्रारम्भ कर चुकी हैं। कलेक्टर द्वारा निर्यात संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे ट्रैक के समीप औद्योगीकरण हेतु भूमि चिन्हित करने की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, एमपीआईडीसी एवं राजस्व विभाग को दिए गए। व्यापार सुधार कार्य योजना के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन प्रारम्भ करने हेतु भूमि से संबंधित अनुमतियों से लेकर समस्त विभागीय प्रक्रियाओं को समयबद्ध चरणों में पूर्ण करने के लिए एक स्पष्ट समयसारणी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा आईआईएम इंदौर के समीप टोल प्लाजा पर फास्टैग प्रणाली के सुचारू संचालन हेतु एमपीआईडीसी को निर्देशित किया गया। महाप्रबंधक, डीटीआईसी द्वारा बोर्ड को अवगत कराया गया कि एमएसएमई प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का 100 प्रतिशत निराकरण किया जा चुका है तथा जिला सहायता समिति स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है। क्षेत्रीय अधिकारी, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पीथमपुर स्थित प्रदूषण फैलाने वाली एवं अनुपालन न करने वाली आयरन एवं स्टील इकाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा एमपीआईडीसी एवं महाप्रबंधक, डीटीआईसी को पीथमपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना हेतु अतिरिक्त भूमि पार्सलों की तलाश करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पीथमपुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

"> ');