बंद करे

कलेक्टर द्वारा जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के निर्देशानुसार जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इनमे वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में इस न्यास द्वारा लिए जा सकने वाले कामों की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई और तदनुसार प्रस्ताव चाहे गए। कलेक्टर ने कहा कि प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा कर आगामी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में कलेक्टर ने पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष फोकस किया। उन्होंने नगरपालिकों के कुछ कार्यो को प्राथमिकता पर किये जानले की बात कही। उन्होंने कचरा वाहन, शव वाहन, स्कूल बाउंड्री वॉल सहित कई कार्यों पर चर्चा कर संबंधित विभाग को प्रस्ताव पेश किए जाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खनिज प्रतिष्ठान न्यास के तहत विकास कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए समन्वय के साथ प्लानिंग की गई है।

"> ');