बंद करे

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में कुल 72 आवेदन प्राप्त

 कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई । जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में आवास, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्व प्रकरण, पेयजल व्यवस्था, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाएं, भूमि अतिक्रमण, अनुकंपा नियुक्ति, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों ने व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सार्वजनिक हित से जुड़े विषयों को कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान किया जाना चाहिए। किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनमें मौके पर ही कार्यवाही की जाए तथा शेष प्रकरणों में आवेदकों को निराकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि नागरिकों को संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करना है। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

"> ');