कलेक्टर श्री मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी शासकीय सेवकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों के अनुरूप कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धार श्री राहुल गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।