बंद करे

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनीं एवं समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों का निर्देश दिएजिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 51 आवेदन प्राप्त

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।  कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
      उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदकों को उचित राहत प्रदान की जाए।
    इस जनसुनवाई में अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, निजी भूमि में जगरन कब्जा करने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता प्रदान करने, आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, नल कनेक्शन दिलाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमुपरी में सुपरवाईजरों का वेतन भुगतान नहीं करने, अवैध नाला बंद करवाने, खाद्य पर्ची नहीं बनाने, वृद्धा पेंशन चालू कराने इत्यादि संबंधित विभिन्न समस्याओं, मांगों संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।
       कलेक्टर श्री मिश्रा ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में समय सीमा और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जनसुनवाई शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आम नागरिक सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं।
     जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

 

"> ');