बंद करे

कृषि विज्ञान मेले में आयुष विभाग की प्रदर्शनी, किसानों को औषधीय खेती के लिए किया प्रेरित

जिला स्तरीय “आत्मा” योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला 14 एवं 15 मार्च 2026 को आनंदम रिज़ॉर्ट में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा मेले में प्रदर्शनी लगाई गई।
       जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान ने देवारण्य योजना के अंतर्गत किसानों को औषधीय खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा इसके लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयुष विभाग द्वारा की गई प्रदर्शनी एवं सहभागिता के लिए सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा प्रोत्साहन पत्र प्रदान किया गया।
        प्रदर्शनी में नोडल अधिकारी डॉ. भाग्यश्री नावड़े ने किसानों को विभिन्न औषधीय पौधों एवं आयुष औषधियों की जानकारी दी। प्रदर्शनी में अश्वगंधा, स्टीविया, चिया सीड सहित विभिन्न औषधीय पौधों तथा लगभग 50 प्रकार की आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं कास्ट औषधियों का प्रदर्शन किया गया। आयुष विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा किसानों को औषधीय पौधों की खेती, उनके उपयोग तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

"> ');