बंद करे

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में प्राकृतिक खेती विषय पर पाँच दिवसीय कृषक सखी का प्रशिक्षण का समापन हुआ

कृषि विज्ञान केन्द्र मनावर में प्राकृतिक खेती विषय पर पाँच दिवसीय कृषि सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन के मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास  श्रीमती सावित्री ठाकुर की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में श्रीमती ठाकुर ने कृषि  सखियों को प्राकृतिक खेती को बढावा देने की बात कही।  उन्होने कहाँ कि खेती मे अत्यधिक मात्रा में रासायनिक खाद एवं कीटनाशक दवाईयों का उपयोग होने से मानव स्वास्थ पर अत्यधिक हानिकारक प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होने उदाहरण देते हुये कहाँ कि  वहा पर रासायनिक खादो के अत्यधिक उपयोग से केन्संर के मरिजों कि संख्या बड़ती जा रही है , अतः इस रोकने के लिए एक मात्र उपाय प्राकृतिक खेती है। उन्होंने समस्त कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित किया।
     कार्यक्रम के अगले चरण मे  श्री चंचल पाटीदार ने भी कृषक सखियों को सम्बोधित किया एवं  कहाँ कि रासायनिक खादो के उपयोग से धरती माता का स्वास्थ खराब हो रहा है। अतः धरती माता  के स्वास्थ को सुधारने की आवश्यकता है। जिसका एक मात्र उपाय प्राकृतिक खेती है।  उन्होने कृषक सखियों से आव्हान किया कि वह अपने खेती मे भी प्राकृतिक खेती करे । कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.ए.एल.बसेडीया ने कार्यक्रम रूपरेखा से अवगत कराया एवं इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे किये गये कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह महोनीया द्वारा प्राकृतिक खेती को जिले में विस्तार हेतु कार्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि जिले में कृषि सखियों के दो प्रशिक्षण आयोजित किये जा चुके है। उप-परियोजना संचालक आत्मा श्री के.एस. झाणिया द्वारा कृषक सखियों को दिये जा रहे पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किये गए कार्यों एवं प्राकृतिक खेती को बढावा देने की  बात कही। कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर  द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। वैज्ञानिक डॉ. नरेश गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डी. के सूर्यवंशी, श्री डी आर. चौहान एवं जितेन्द्र सोंलकी उपस्थित रहे

"> ');