केरियर काउसलिंग का आयोजन 25 नवंबर को
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि केरियर काउसलिंग का आयोजन 25 नवंबर को अधीक्षक शासकीय अनुसूचित जनजाति संयुक्त सिनीयर बालक छात्रावास पी.जी. कालेज केम्पस धार एवं अधीक्षक शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास पी.जी. कालेज केम्पस धार मे किया जावेगा। जिसमे चयनित मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञो द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ के लिए केरियर काउसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जावेगी एवं स्वरोजगार से संबंधी ओर रोजगार पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी जायेगी।