क्षैत्रिय निदेशक आरबीआई के द्वारा समूह गतिविधियों का अवलोकन किया
म..प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह द्वारा की जा रही गतिविधियों का अवलोकन व स्व सहायता समूहों के साथ बैठक क्षैत्रिय निदेशक आरबीआई द्वारा की गई। गुरूवार को क्षैत्रिय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक श्रीमती रेखा चंदावली, डिप्टी जनरल मैनेजर, बीओआई श्री सुबोध कुमार, झोलन मैनेजर बीओआई झोन धारश्री रबिन्दनाथ सरकार, एलडीएम बीओआई धार श्री बलराम बैरागी द्वारा ग्राम पंचायत जेतपुरा के 3 समूह राधे राधे समूह, गौरी समूह व परी समूह के से चर्चा की गई। समूह सदस्यों के द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। समूह सदस्यों के नमकीन निर्माण, ब्युटी पार्लर, कम्यूटर कियोस्क संचालन, सिलाई कटलरी किराना दुकान व साडी विक्रय की जा रही गतिधियों के बारे में बताया गया। जिसे श्रीमती रेखा चंदावली, क्षैत्रिय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सराहना की गई व समूह सदस्यों सें मिल कर उनसे बात कर उनके द्वारा की जा रही गतिविधि व आर्थिक सुद्रढीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में आजीविका मिशन से श्री प्रमोद दुसाने, जिला परियोजना प्रबंधक, श्री प्रवीण सोलंकी जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त, श्रीमती सुमन ठाकुर, श्रीमती शारदा ठाकुर उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथि का आभार श्री प्रमोद दुसाने, जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा व्यक्त किया गया।