बंद करे

खण्ड सरदारपुर स्तर पर पेयजल समस्या निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी

कार्यपालन यंत्री श्री एन.एस.भूरिया द्वारा बताया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड सरदारपुर में पेयजल समस्या निवारण हेतु प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। श्री भूरिया ने बताया कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल समस्या त्वरित के निवारण हेतु खण्ड सरदारपुर स्तर पर व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9039698310 जारी किया गया है। उक्त मोबाईल नम्बर पर पेयजल समस्या के संबंध में ग्रामीणजन अपनी शिकायत लिखित में दर्ज करा सकते है। जिससे की विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाकर समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस संबंध में दल गठन कर अधिकारीयों की ड्यूटी लगाई है।

"> ');