बंद करे

खेल विधाओं के चयन प्रक्रिया का आयोजन खेल परिसर सरदारपुर में किया जाएंगा

खेल परिसर सरदारपुर में सत्र 2025-26 हेतु विभागीय क्रीडा परिसर में जनजातीय संवर्ग के आयु समूह में 11 से 14 वर्ष (मिनी), 14 से 16 वर्ष (जूनियर) एवं 16 से 18 (सीनियर) आयु वर्ग के छात्रों में टेलेन्ट सर्च (प्रवेश) निर्धारित बेट्री टेस्ट के अनुसार खिलाडियों का चयन किया जाना हैं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नरोत्तम वरखडे ने बताया कि उक्त चयन प्रक्रिया अंतर्गत फुटबाल और हॉकी (एथेलेटिक्स) खेल विधाओं के चयन प्रक्रिया का आयोजन खेल परिसर सरदारपुर के क्रीडा प्रांगण में जनजातीय वर्ग के छात्रों हेतु 17 एवं 18 जून 2025 को प्रातः 09.00 बजे से किया गया हैं। उक्त चयन प्रतियोगिता संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास इंदौर, संभाग इंदौर की अध्यक्षता एवं जिला क्रीडा अधिकारी जनजातीय कार्य धार सदस्य के रूप में शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए प्रवेश प्रकिया पूर्ण होगी। इस संबंध में कोच एवं संबंधित खेल विधा के व्यायाम अनुदेश चयन प्रकिया में उपस्थिति रहेंगे।

"> ');