बंद करे

गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि अब 10 मार्च तक बढ़ाई

राज्य शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि 10 मार्च तक बढ़ाई गई है। पूर्व में पंजीयन की अवधि 7 मार्च तक निर्धारित की गई थी।
      जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गेंहू पंजीयन हेतु किसान अपना पंजीयन स्वयं के मोबाईल से एमपी किसान एप पर निःशुल्क अथवा आथोराईज एमपी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क राशि 50 रूपये का भुगतान कर अपना पंजीयन करवा सकते है।
         पंजीयन केन्द्र पर पंजीयन के लिए किसान निर्धारित प्रारूप में भरे हुए फार्म के साथ अपना आधार से लिंक मोबाईल, आधार कार्ड, NPCI से लिंक बैंक खाता नम्बर, समग्र आईडी, भूमि खसरे की नकल आदि साथ लेजाकर अपना पंजीयन करावें तथा पंजीयन मिलान आवश्यक रूप से कर लेवें।
        कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी गेंहू उत्पादक किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर उपस्थिति होकर अपना पंजीयन शासन द्वारा निर्धारित अंतिम  10 मार्च 2026 तक करवाने की अपील की है।

"> ');