ग्राम पंचायत चिकलया एवं गुणावद में “संकल्प से समाधान” शिविर आयोजित
जिले के ग्राम पंचायत चिकलया एवं गुणावद में शासन की जनकल्याणकारी पहल “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों की मौके पर समीक्षा कर अनेक प्रकरणों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। शिविरों में ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी पहल की गई।