ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन जनजागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
विकास खण्ड मनावर के ग्राम गोपालपुरा में मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम पंचायत पुनर्वास स्थल गोपालपुरा जहूर में ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन जनजागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितकिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुष विभाग के डॉ. बालकृष्ण मालवीय, आपदा विषय पर उद्बोधन दिया। मास्टर ट्रेनर बलराम सोलंकी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदा से कैसे बचे इस हेतु आपदा से संबंधित,बाढ़, सुखा, लू, आगजनी, आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर इससे बचने के उपाय पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा पी. आर. ए. विधि से आपदा से होने वाली समस्या का चिन्हांकन कर इससे बचने के उपाय से अवगत करायाय गया। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था सिरसी सत्यवीर तेजाजी समिति के अध्यक्ष सावन जाट द्वारा किया गया। एवं आभार नवांकुर संस्था प्रतिनिधि प्रवीण दास बैरागी ने माना।
इस दौरान जन अभियान परिषद से विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत, ग्राम पंचायत के सचिव, आयुष विभाग के डॉ बालकृष्ण मालवीय नवांकुर संस्था प्रतिनिधि सावन जाट, प्रवीण दास बैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन महिला, पुरुष, गणमान्य नागरिक, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसी प्रकार संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा विकासखंड धरमपुरी के ग्राम सुलगांव, खतडगांव, हतनावर, धरमपुरी,शाहपुरा में भी आपदा से बचाव का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा सभी को प्रशिक्षण के उद्देश्य के महत्व के बारे में बताया गया। परामर्शदाता धर्मेंद्र ठाकुर और दलपत मुवेल द्वारा प्रशिक्षण में बाढ़ आग, भूकंप, गैस रिसाव के आकस्मिक खतरों से किस प्रकार बचा रहना चाहिए, विषय पर विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही इस सभी खतरों से बचाव के लिए हमें पूर्व से ही क्या-क्या तैयारी करना चाहिए, इस विषय पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
ग्राम में आपदा प्रबंधन समिति पूर्व सूचना एवं चेतावनी दल खोज एवं बचाव दल प्राथमिक चिकित्सा दल एवं स्वच्छता दल को राहत पुनर्वास दल की जानकारी ली गई। परामर्शदाता द्वारा विगत वर्षों में आई आपदाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आगामी समय में आने वाली आपदाओं के बारे में जानकारी एकत्रित की गई।