बंद करे

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 22 अप्रैल से 21 मई तक

संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशन एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षा/जनजातीय कार्य विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक से जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा पूर्व वर्षाे की भांति ’’ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर’ जिला मुख्यालय पर 22 अप्रैल से 21 मई तक आयोजित किये जायेगे। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि बेडमिन्टन -जिला बेडमिन्टन हॉल, कराते, ताइक्वांडो कुश्ती (कराते हॉल) एस.पी.डी.ए. मैदान, हॉकी, फुटबॉल-एस.पी.डी.ए. मैदान, फुटबॉल-किला मैदान, बॉक्सिग, बॉस्केटबॉल कबड्डी- डी.आर.पी. लाईन धार एवं जिले के 12 विकासखण्ड स्तर पर कबड्डी, एथलेटिक्स-शासकीय .सी.एम. राईस. उमावि. मैदान तिरला, फुटबॉल, एथलेटिक्स-शासकीय खेल परिसर मैदान सरदारपुर, कबड्डी, व्हॉलीबॉल-शासकीय उत्कृष्ट उचत्तर माध्यमिक विद्यालय जीराबाद, व्हॉलीबाल, एथलेटिक्स -शासकीय सी.एम. राईस उ.मावि.धरमपुरी, कुष्ती जूडो-शासकीय गणेश व्यायाम शाला बदनावर, योगा, एथलेटिक्स, शा.उ.उ.मा.वि. बाकानेर, कराते, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती-शासकीय सी.एम. राईस उ.मा.वि. मनावर, बाक्सिंग, कबड्डी, एथलेटिक्स-शा.उ.उ.मा.वि. नालछा/ताईक्वाडों कलारीपयट्टृ शाउमावि. पीथमपुर, व्हॉलीबाल, कबड्डी, कराते-शा.उ.उ.मा.वि.निसरपुर/सुसारी, कबड्डी, एथलेटिक्स- शा.उ.उ.मा.वि. डही, कबड्डी, व्हॉलीबॉल, खो-खो- शा.उ.उ.मा.वि. बाग में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों षिविर समापन अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मानित कर सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया जावेगा। ग्रीष्मकलीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रभावी रूप से किये जाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेलों का प्रषिक्षण प्राप्त हो। उक्त ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य, नेहरू युवा केन्द्र के समन्वय व सहयोग से आयोजन किया जाना है। जिसमें खेल प्रशिक्षकों, गामीण युवा समन्वयकों राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, सेवानिवृत्त, शारीरिक शिक्षको का भी सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन आचार संहिता का पालन करते हुए जिला प्रषासन के मागदर्शन में लोकसभा निर्वाचन – 2024 के दष्टिगत रखते हुए मतदाता जन जागरण अभियान ’’स्वीप प्लान’’ अन्तर्गत किया जाना है। उक्त खेल प्रशिक्षण शिविर में इच्छुक खिलाड़ी खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित शिविर में समय प्रातः 6.00 से 8.00 बजे व सायं 5.00 बजे से 7.00 बजे तक प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला धार पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर में संपर्क कर सकतें है।

"> ');