बंद करे

जनगणना 2027 की तैयारी: मास्टर व फील्ड ट्रेनर्स का विवरण CMMS पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

जनगणना 2027 की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत जिले में मास्टर ट्रेनर्स (MT) एवं फील्ड ट्रेनर्स (FT) की नियुक्ति एवं पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर धार द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं नामांकित मास्टर ट्रेनर्स को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार जनगणना 2027 हेतु नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स एवं फील्ड ट्रेनर्स का विवरण CMMS वेब पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाना है। जिला स्तर पर नामांकित 03 मास्टर ट्रेनर्स एवं ग्रामीण/नगरीय क्षेत्रों में नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का विवरण निर्देशानुसार Annexure–II में भरकर CMMS पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही निर्देशित किया गया है कि CMMS पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवश्यक Person Details समय-सीमा में पूर्ण कर Annexure–II कार्यालय को प्रेषित किया जाए, ताकि जनगणना 2027 की प्रशिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न की जा सके। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षण दायित्वधारकों से निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

"> ');