• सोशल मीडिया लिंक
  • साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

जनपद पंचायत धरमपुरी क्षेत्र में धरती आबा के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में शिविर आयोजित हुआविभिन्न योजनाओं के कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निराकरण किया गया

भारत सरकार आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण और समयबद्ध मिशन चला रही है। इनमें प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान। इन अभियानों का उद्देश्य देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में सेवाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना है। 

       इस संबंध में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 15 जून से 30 जून तक “धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर” नामक अभियान शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और जागरूकता पैदा करना है। यह अभियान ग्राम स्तर,  क्लस्टर स्तर में शिविरों के माध्यम से अधिकारों की जमीनी स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करेगा। जिसमें विभिन्न कार्य संपादित किये जाएँगे। जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुषमान भारत कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाएं (एम.जी.एन.आर.ई.जी.एस., पी.एम. विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एंव बाल कल्याण (पी.एम.एम.वी. वाई, आई.सी.डी.एस. लाभ, टीकाकरण) आदि शामिल है। 
        शासन के निर्देश अनुसार जनपद पंचायत धरमपुरी क्षेत्र में भी धरती आबा के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ रविवार को ग्राम पंचायत तारापुर में शिविर आयोजित कर किया गया।  ग्राम पंचायत तारापुर में समीपस्थ ग्राम पंचायत अनुपुरा बहादरा, उमरिया, शाहपुरा, काकडदा एवं मतलबपुरा के ग्रामीणों के लिए कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। 
     शिविर में समस्त विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को दी गई। इस शिविर में विभिन्न योजनाओं हेतु कुल ४६ आवेदन प्राप्त हुए,  जिनमें से १० का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष संबंधित विभाग को तत्काल निराकरण हेतु प्रेषित किये गये।
      शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत धरमपुरी के उपाध्यक्ष  श्री कालूसिंह सोलंकी उपस्थित रहे। साथ ही  श्री हेमेन्द्रसिंह चौहान उपायुक्त (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जनपद पंचायत धरमपुरी, श्री वीरसिंह राजपूत विकासखण्ड शिक्षा अधिकार, श्री आत्माराम शिन्दे खण्ड पंचायत अधिकार, समस्त विभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत धरमपुरी का समस्त् स्टॉफ उपस्थित सहित उक्त  ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच एवं समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश यादव पीसीओ द्वारा किया गया।
"> ');