जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में साफ-सफाई अभियान जारी
ल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका धार द्वारा भी शहर के गणेश घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसी के साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका स्टाफ सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे ।
इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड कुक्षी के ग्राम भत्यारी स्थित माता मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण करते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता बनाए रखने एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी नियमित रूप से ऐसे अभियानों में भाग लेने का संकल्प लिया।