बंद करे

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में किए जा रहे जल संरक्षण कार्य

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य हेतु कार्य किए जा रहे है। अभियान में अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है। अभियान अंतर्गत साफ-सफाई भी की जा रही है। क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर बढ़ाने हेतु तालाब निर्माण के साथ ही तालाबों और कुओं के गहरीकरण के कार्य किए जा रहे है। जिससे वर्षा के दौरान जल संग्रहण हो सकेगा एवं भूमिगत जल स्तर में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही नाला गहरीकरण, विस्तारीकरण, चेकडैम निर्माण तथा पुराने सोकपिट में रेट्रोफिटिंग कार्य संचालित है। बरसात के पानी का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है यह भू-जल स्तर वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा। लेख है कि, शासन के निर्देशानुसार जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान 16 जून तक संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्य-योजना तैयार की गई है। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत उमरबन की ग्राम पंचायत खरगोन और उख़लदा में तालाब का गहरीकरण किया गया।

"> ');