बंद करे

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बोरडाबरा में जल संगोष्ठी एवं रैली आयोजितग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ, बच्चों और महिलाओं ने दिखाया उत्साह

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के अंतर्गत विकासखंड गंधवानी के सेक्टर बलवारी खुर्द के ग्राम बोरडाबरा में “जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जल स्रोतों के पुनरुद्धार और जल संचयन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
          नवांकुर संस्था रोहिणी सामाजिक विकास सेवा समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश सिंगार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजित जल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री सिंगार ने कहा कि जल संकट से निपटने का एकमात्र रास्ता जल का सही प्रबंधन और संवर्धन है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन की तकनीकों को अपनाने की अपील की।
       संगोष्ठी के पश्चात ग्राम के प्रमुख मार्गों से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चे और महिलाएं “जल है तो कल है” जैसे प्रेरक नारों के साथ ग्रामीणों को जल बचाने का संदेश दे रहे थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनसमुदाय को सामूहिक रूप से जल संरक्षण और जल संवर्धन के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया।
        कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम के तड़वी श्री सुंदरसिंह मण्डलोई, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने इस अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी जल संवर्धन गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने का भरोसा दिया।

 

"> ');