बंद करे

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 हेतु जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार में आज मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
       अभियान अंतर्गत प्राचार्य डॉ एस एस बघेल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आयशा खान तथा नोडल अधिकारी डॉ. प्रभा सोनी के निर्देशन में  जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इको क्लब द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता विषय जल संवर्धन, निबंध लेखन प्रतियोगिता विषय पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण और हमारी जिम्मेदारी, का आयोजन किया गया। जिसमें नारा लेखन में प्रथम जय सिंगार, द्वितीय तिशा ठाकुर, तृतीय स्थान देवांश प्रजापति ने प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध लेखन में प्रथम रितिका राठौड, द्वितीय शबाना अंसारी तथा तृतीय स्थान माही लश्करी ने प्राप्त किया।
          इसके अलावा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हेतु नदी एवं पर्यावरण तथा भाषण प्रतियोगिता विषय जल गंगा संवर्धन एक अभियान नहीं, एक जिम्मेदारी का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर मेकिंग में प्रथम रितिका राठौर, द्वितीय पूजा सिरा तथा तृतीय स्थान तिशा ठाकुर ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम शबाना अंसारी, द्वितीय क्रिश राठौर तथा तृतीय स्थान पूजा सिरा ने प्राप्त किया।
          इस कार्यक्रम में इको क्लब प्रभारी डॉ. मीनाक्षी साल्विया(रावल) ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा जल के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ ममतालता चौहान डॉ गरिमा गडकरी तथा प्राध्यापक कपिल सिंगल ने विशेष सहयोग दिया कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती बौरासी द्वारा किया गया। आभार प्राध्यापक भारत सिंह चौहान द्वारा व्यक्त किया गया उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।  कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

 

"> ');