बंद करे

जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड नालछा अंतर्गत ग्राम ढाल में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ढाल एवं सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) स्टूडेंट्स द्वारा आमजन की सेवा एवं परोपकार की भावना को साकार करते हुए जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं ग्रामीणों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे और सभी ने इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह प्रयास न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।

"> ');