जिला उत्कृष्ट / मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय आवासीय विद्यालय के प्रवेश पत्र जारी, प्रवेश चयन परीक्षा 8 फरवरी 2026 को
म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला उत्कृष्ट / मॉडल स्कूल एवं श्रमोदय आवासीय प्रवेश चयन परीक्षा 8 फरवरी 2026 को होने जा रही है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र म.प्र. राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की web site www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिये है। प्रवेश पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।