बंद करे

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एक मार्च 2026 को

म.प्र.शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मंयक अवस्थी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार श्री अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत नवाचार अन्तर्गत नवाचार एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 1 मार्च 2026 को पुलिस लाईन धार मे आयोजित की जा रही है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री राजेश शाक्य ने बताया कि उक्त जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में टीमों को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रूपये, एवं तृतीय पुरस्कार 5100 रूपये, तथा सांत्वना पुरस्कार 1100 रूपये के तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएगें। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी श्री अनिरूध्द चावड़ा (मोबा-9098450626 एवं श्री खुमसिंह मण्डलोई (मोबा-7747822383 से सम्पर्क कर टीमों का रजिस्ट्रेशन करवा कर भाग ले सकते है।

"> ');