बंद करे

जिले की शेष मदिरा दुकानों के लिए ई-टेंडर 9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक जमा हो सकेंगे

राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) की अवधि के लिए धार जिले की मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। जिला धार में स्थित कुल 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों के एकल समूहों में से पूर्व चरणों में निष्पादन से शेष रही मदिरा दुकानों का निष्पादन किया जा रहा है।

       सहायक आबकारी आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष ई-टेन्डर के सोलहवें चरण के माध्यम से 8 एकल मदिरा दुकान के लिए ई-टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड करने तथा ऑफर प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त ई-टेंडर इसी दिन दोपहर 3.05 बजे से खोले जाएंगे। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला धार से निर्धारित समयावधि में प्राप्त की जा सकती हैं।

"> ');