बंद करे

जिले के अंतर्गत स्थानीय अवकाश घोषित

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने वर्ष 2026 के लिए धार जिले की सीमा क्षेत्र हेतु विभिन्न पर्व/त्यौहारों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी किया है।

                       आदेश के तहत 8 सितंबर 2026 को भगवान शंकर की शाही सवारी का दूसरे दिन केवल बदनावर तहसील के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी प्रकार 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी को तहसील बदनावर को छोडकर सम्पूर्ण धार जिले के लिये, 21 अक्टूबर 2026 को दशहरा का दूसरा दिन सम्पूर्ण धार जिले के लिये तथा 11 नवम्बर 2026 को भाईदुज के पर्व पर सम्पूर्ण धार जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

       उक्त स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होगे। साथ ही जिन शैक्षणिक संस्थाओं की उक्त तिथियों में परीक्षाएं नियत है, उन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नहीं रहेंगा।

"> ');