बंद करे

जिले के मैत्री कार्यकर्ताओं की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

 उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाए डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में गुरूवार को जिले के मैत्री कार्यकर्ताओं की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के उपस्थित समस्त मैत्री कार्यकर्ताओ को गुणवत्तापूर्ण कृत्रिम गर्भाधान कार्य हेतु मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कर किये जाने, तरल नत्रजन एवं तरल नत्रजन पात्र की साफ-सफाई तथा कृत्रिम गर्भाधान करते समय सीमन डोजेस को तरल नत्रजन पात्र से बाहर निकालते समय विशेष सावधानी रखने, तथा उनको संरक्षित एवं सुरक्षित तरीके से उपयोग करने सम्बन्धी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पशुपालकों को अपने पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान पश्चात 12-24 घण्टे अपनी निगरानी में रखने तथा मैत्री कार्यकर्ताओं को भारत पशुधन एप पर किये गये कार्य की ऑनलाईन एंट्री किये जाने हेतु भी प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा उनके द्वारा किये गये कृत्रिम गर्भाधान कार्य हेतु प्रावधानित नियत मानदेय के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया। कार्यशाला समाप्ति पर उपस्थित समस्त मैत्री कार्यकर्ताओं ने उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन से काफी कुछ प्रशिक्षित होने सम्बन्धी बात कही। अंत में समस्त मैत्री कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।

"> ');