• सोशल मीडिया लिंक
  • साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

जिले के मैत्री कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ

 प्रमुख सचिव. प्र. शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों की कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग अन्तर्गत कार्यकर्ताओं को विभागीय कार्यों हेतु जागरूक किये जाने की दृष्टि से जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को  जिले के समस्त मैत्री कार्यकर्ताओं की बैठक  आयोजित की गई।  बैठक में उनको कृत्रिम गर्भाधान कार्य में रूचि लेकर कार्य किये जाने एवं सहयोग किये जाने हेतु समझाईश दी गई । उन्हें यह समझाईश दी गई कि आप समस्त मैत्री कार्यकर्ता विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कृत्रिम गर्भाधान कार्य करें । अन्यथा स्थिति में जो मैत्री कार्यकर्ता सहयोग नहीं करेगा तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्य नहीं करेगा । ऐसे अक्रियाशील मैत्री कार्यकर्ताओं से प्रमुख सचिव से प्राप्त निर्देशों के प्रकाश में उनको प्रदाय समस्त सामग्री / उपकरण जमा करवाकर उनके प्रशिक्षण प्रमाण पत्र को शून्य किया जाकर नवीन मैत्री कार्यकर्ता को उस पंचायत से प्रशिक्षित किये जाने की कार्यवाही की जावेगी। समस्त उपस्थित मैत्री कार्यकर्ताओं ने इस सम्बन्ध में सहयोग का आश्वासन दिया । यह जानकारी  उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं धार द्वारा दी गई ।

"> ');