जिले के 39 प्रगतिशिल कृषकों राज्य अन्दर भ्रमण* *विधायक द्वारा दल को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अन्तर्गत जिला कलेक्टर के निर्देशन में धार जिले के विभिन्न विकास खण्डो के 39 प्रगतिशिल कृषकों का राज्य के अन्दर भ्रमण में कृषि के क्षेत्र में नवीन कृषि तकनीकियों का अवलोकन करने 23 मार्च 026 को प्रस्थान हुआ। उक्त कृषकों के दलों को विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, द्वारा कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कृषकों का दल राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र इन्दौर का अवलोकन एवं वैज्ञानिकों से परिचर्चा, क्षेत्रिय गेहूं अनुसंधान केन्द्र इन्दौर, कृषि महाविद्यालय इन्दौर, कृषि महाविद्यालय खण्डवा का अवलोकन करने के बाद कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन प्रक्षेत्र भ्रमण तथा कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र सत्राटी खरगोन का अवलोकन कर वैज्ञानिको से परिचर्चा करेगे। उक्त भ्रमण दल कि वापसी 27 मार्च 2026 को होगी। भ्रमण दल के साथ नोडल अधिकारी श्री प्रेम चौहान प्र ब्लाक तकनिकी प्रबंधक विकास खण्ड धार, श्री अमित चौहान ब्लाक तकनिकी प्रबंधक विकास खण्ड उमरबन, श्री मधाव मुवेल प्र ब्लाक तकनिकी प्रबंधक विकास खण्ड निसरपुर दल के साथ उपस्थित रहेगे। प्रस्थान के समय परियोजना संचालक आत्मा श्री त्रिलोकचंद छावनिया, उप संचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया एवं जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।