जिले में आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत जिले में आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दृश्यम संस्था पिपल्या द्वारा विकासखंड निसरपुर के ग्राम सिसगांव पंचायत भवन में आपदा से बचाव का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मां नर्मदा जी के भजन से किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा इस प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया गया। परामर्शदाता लोकेश पाटीदार द्वारा प्रशिक्षण में बाढ़, आग, धूप, बम एवं गैस रिसाव के आकस्मिक खतरों से किस प्रकार बचाव करना चाहिए, इस विषय पर विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही इन सभी खतरों से बचाव के लिए हमे पूर्व से ही क्या क्या तैयारी रखना चाहिए, इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
ग्राम में आपदा प्रबंधन समिति, पूर्व सूचना एवं चेतावनी दल, खोज एवं बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा दल, जल एवं स्वच्छता दल एवं राहत, पुनर्वास दल की जानकारी ली गई। परामर्शदाता द्वारा विगत वर्षों में आई आपदाओं के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही आगामी समय में आने वाली आपदाओं में बारे में जानकारी एकत्रित की गई। प्रशिक्षण में पंचायत सरपंच, सचिव, मोब्लाइजर, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। कुल 40 प्रतिभागी उपस्थित हुए। अंत में नवांकुर सचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इसी प्रकार विकासखंड निसरपुर के ग्राम चिखलदा के आंगनवाड़ी भवन के प्रागंण में भी आपदा से बचाव का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री शैलेन्द्र पाटीदार, एवं लोकेश काकाजी उपस्थित हुए। नवांकुर संस्था दृश्यम पिपल्या से अध्यक्ष भागीरथ पाटीदार उपस्थित हुए। प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया गया। ग्राम में आपदा प्रबंधन समिति, पूर्व सूचना एवं चेतावनी दल, खोज एवं बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा दल, जल एवं स्वच्छता दल एवं राहत, पुनर्वास दल की जानकारी ली गई। साथ ही आगामी समय में आने वाली आपदाओं में बारे में जानकारी एकत्रित की गई। प्रशिक्षण में पंचायत सरपंच, सचिव, मोब्लाइजर, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।