बंद करे

डाइट में ओलंपियाड विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न जिले में सर्वाधिक विजेता सांदीपनि स्कूल के विद्यार्थी, प्राचार्य हुए सम्मानित

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), धार में ओलंपियाड परीक्षाओं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक चौधरी थे। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार विद्यार्थियों ने कठिन ओलंपियाड परीक्षाओं को विभिन्न स्तरों पर उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की है, उसी प्रकार भविष्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कठिन परिश्रम, लगन एवं अनुशासन के साथ निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास एवं आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। समारोह में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 32 विद्यार्थियों, जिन्होंने जिला स्तर पर विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांदीपनि विद्यालय, धार के सर्वाधिक नौ विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में सफलता अर्जित की, जिसके कारण संपूर्ण जिले में सर्वाधिक चयन इसी विद्यालय से हुआ। इस उपलब्धि पर सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्मृति रत्न मिश्र को विशेष रूप से ट्रॉफी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। जिले में धार विकासखंड से सर्वाधिक विद्यार्थियों के चयनित होने पर बीआरसी भरतराज राठौर को भी सम्मानित किया गया। समारोह उत्साह एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे ने की। इस अवसर पर डाइट प्राचार्य मनोज शुक्ला सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

"> ');