बंद करे

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान द्वितीय चरण प्रशिक्षण 17 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ

उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला धार द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश के साथ जिला धार में “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ किया जाना है। अभियान के द्वितीय चरण में 5 से 9 गौवंश-भैंसवंश पालन करने वाले पशुपालकों से सम्पर्क कर तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रभावी क्रियान्वयन किया जाने के निर्देश दिये गये है। इसके परिपालन में प्रदेश स्तर से प्रशिक्षण प्राप्ति पश्चात जिला स्तर पर व्यापक रूप से मैदानी अमले को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उक्त अभियान अन्तर्गत किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। अभियान के प्रथम चरण की भांति द्वितीय चरण में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी / मैत्री कार्यकर्ता द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट की जावेगी, तथा उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया जावेगा। साथ ही पशुओं में टैग लगाने सम्बन्धी जानकारी भी एकत्र की जावेगी। इस कार्य के लिए मैत्री कार्यकर्ता को उनके द्वारा किये जा रहे कार्य के आधार पर मानदेय भी दिया जावेगा। प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने इस अभियान को एक आदर्श उदाहरण के रूप में स्थापित करने की मंशा व्यक्त की है। जिला धार के समस्त अधिकारी एवं मैदानी अमला प्रमुख सचिव के निर्देशों का अक्षरशः पालन कर द्वितीय जीनकारी डॉ. राकेश सिंह चरण अभियान को सफलतापूर्वक सम्पादित करेगा ।

"> ');