बंद करे

देवी अहिल्याबाई : जीवन और दर्शन विषय पर निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

धार, 27 मई 25 शासकीय कन्या महाविद्यालय धार में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वी जयंती के अवसर पर देवी अहिल्याबाई रू जीवन और दर्शन विषय पर निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की लगभग 20 छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में 8 छात्राओं ने सहभागिता की, जिसमें मोनिका गहलोत बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही उर्वशी महावीर बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 20 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें ममता बघेल बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सीमा परमार बी एस सी प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील फड़के ने उपस्थित छात्राओं को देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन और उनकी न्यायप्रियता के बारे में जानकारी दी और उनके इतिहास पर भी प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं में जिन छात्रों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया उन्हें प्राचार्य महोदय ने शुभकामनाएं दी।

"> ');