बंद करे

धार जिले की शेष 9 मदिरा दुकानों के लिए ई-टेंडर कल 3 अप्रैल तक — दोपहर 2:00 बजे तक जमा हो सकेंगे ऑफर, 2:05 बजे खुलेंगे टेंडर

राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) की अवधि के लिए धार जिले की मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। जिला धार में स्थित कुल 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों के एकल समूहों में से पूर्व चरणों में निष्पादन से शेष रही 09 एकल मदिरा दुकानों का निष्पादन अब पृथक-पृथक ई-टेंडर एवं कम ऑक्शन के माध्यम से किया जा रहा है।

      सहायक आबकारी आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शेष 09 मदिरा दुकानों के लिए ई-टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड करने तथा ऑफर प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त ई-टेंडर इसी दिन दोपहर 2:05 बजे से खोले जाएंगे। निष्पादित की जाने वाली कंपोजिट एकल मदिरा दुकानों की सूची, आरक्षित मूल्य, टेंडर फीस, धरोहर राशि एवं अन्य आवश्यक शर्तें कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला धार से निर्धारित समयावधि में प्राप्त की जा सकती हैं। इच्छुक बोलीदाता विभागीय पोर्टल के माध्यम से अपनी निविदाएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

"> ');