बंद करे

धार वृद्धाश्रम में राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत निःशुल्क होलिस्टिक वेल-बीइंग स्वास्थ्य शिविर आयोजित

संचालक आयुष, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु जिले में आयोजित किए जा रहे होलिस्टिक वेल-बीइंग स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में धार स्थित वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तथा शासकीय होम्योपैथी औषधालय, मगजपुरा (धार) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर 17 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आयुर्वेद अनुसार दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के पालन, संतुलित आहार-विहार, योग एवं प्राणायाम के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ. रमेशचन्द्र मुवेल, डॉ. अतुल तोमर, डॉ. दिनेश कानोजे, डॉ. भाग्यश्री नावडे एवं डॉ. गायत्री मुवेल द्वारा चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं। विभागीय कर्मचारी वालसिंह गोयल, गंगाराम एवं पूजा थानदार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. मुवेल द्वारा आश्रम परिसर में उपलब्ध औषधीय पौधों की जानकारी देते हुए उनके औषधीय उपयोग के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से वृद्धजनों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुष पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया।

"> ');