बंद करे

पर्यटन क्वीज में , हिंडोला महल टीम दूसरे स्थान पर रही- सभी छह टीमों को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुरस्कृत किया गया

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड तथा जिला प्रशासन व  जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से शनिवार को धार के जेएमडी महल में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2024  का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में 222 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अलग-अलग 10 राउंड हुए। इसमें प्रथम स्थान हिंडोला महल -टैलेंट पब्लिक स्कूल धार ने प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान जहाज महल टीम सर्वोदय एकेडमी सादलपुर व  तीसरा स्थान छप्पन महल की टीम उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल धार ने प्राप्त किया। वहीं प्रतियोगिता में चौथा स्थान जल महल-सीएम राइज स्कूल धार ने प्राप्त किया। जबकि पांचवा स्थान अशर्फी महल- विवेकानंद स्कूल दसई  व छटां स्थान रानी रूपमती महल -आदर्श विद्या मंदिर स्कूल खाचरोदा ने प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही विजेता  व उप विजेता तीन टीमों को अलग-अलग कूपन प्रदान किए गए।
कार्यक्रम उत्साहवर्धन के लिए अलग-अलग सत्र में सहायक कलेक्टर श्री वसीम अहमद बट,  धार अनुभाग की एसडीएम श्रीमती रोशनी पाटीदार,  जनजाति कार्य विभाग धार के आयुक्त श्री बृजकांत शुक्ला तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मण देवड़ा मौजूद रहे। प्रतियोगिता के तहत दर्शकों द्वारा दिए गए सही जवाब पर सहायक कलेक्टर श्री बट और एसडीम श्रीमती पाटीदार ने दर्शकों को प्रस्तुत किया। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला प्रशासन तथा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज-2024 का आयाेजन जेएमडी पैलेस, धार में व्यापक स्तर पर किया गया। जानकारी जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी व क्वीज मास्टर श्री प्रवीण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पर्यटन क्विज-2024 के तहत सुबह 8 से 10 के बीच पूर्व से पंजीकृत टीमों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा में छह टीमें मल्टीमीडिया क्विज के लिए चुनी गई। यह मल्टीमीडिया क्विज दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चली। इसका संचालन क्वीज मास्टर श्री प्रवीण शर्मा ने किया। स्काेरर श्री श्याम शर्मा थे। इसमें सभी छह टीम के तीन-तीन बच्चों ने 10 राउंड में मुकाबला किया। इसमें बेहतर अंक के आधार पर उक्त नतीजे घोषित किए है। यह आयोजन धार में  निजी व सरकारी स्कूल के सैकड़ो बच्चों व शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ। अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पर्यटन के प्रति जागरूक करने वाले  कुछ प्रश्न दर्शकों से भी पूछे गए और उनको पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को मप्र राज्य के पर्यटन स्थल पर भ्रमण के लिए टूर पैकेज गिफ्ट वाऊचर प्रदान किए गए है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की सहयोगी संस्था वसुधा विकास संस्थान धार की वॉलिंटियर्स ने इस आयोजन में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

"> ');