बंद करे

पश्चिम एशिया में संघर्ष के मद्देनज़र मध्यप्रदेश शासन ने स्थापित किए 24×7 कंट्रोल रूम

पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे वर्तमान संघर्ष की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य के नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वल्लभ भवन, भोपाल स्थित कंट्रोल रूम तथा नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24*7 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यदि प्रभावित क्षेत्र में मध्यप्रदेश के किसी नागरिक के साथ किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, दुर्घटना अथवा अन्य किसी आकस्मिक आवश्यकताओं के लिए निम्नांकित संपर्क सूत्रों पर तत्काल संपर्क स्थापित कर सकते हैं। प्राप्त प्रकरणों में भारत सरकार एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी:-

 

कंट्रोल रूम वल्लभ भवन, भोपाल 0755-2708055, 0755-2708059, +91 76488 62100(व्हाट्सएप)

email-sderf.vbsr@gmail.com

कंट्रोल रूम मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली (24*7) 011-26772005, 9818963273(व्हाट्सएप)

email-mphelpdeskgulf@gmail.com

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

"> ');