बंद करे

पीएम-किसान की 22 वीं किस्त 13 मार्च को जारी की जाएगी* *PACS स्तर पर कार्यक्रमों के होंगे आयोजन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री 13 मार्च 2026 को सायं 5 बजे गुवाहाटी, असम से पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी करेंगे।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN ) योजना के अंतर्गत लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से लगभग 18,650 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इस कार्यक्रम के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए अनुरोध किया है कि इस संबंध में कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रसार किया जाए तथा प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS), सहकारी सदस्यों एवं किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जहां संभव हो, किसानों के लिए कार्यक्रम के सीधे प्रसारण (Live Telecast) को देखने हेतु उपयुक्त व्यवस्था भी की जा सकती है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण निम्न लिंक पर उपलब्ध होगा https://pmindiawebcast.nic.in/ पर उपलब्ध होगा। PACS एवं अन्य सहकारी संस्थाओं को स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए, ताकि किसान सामूहिक रूप से कार्यक्रम का अवलोकन कर सकें। इसके अतिरिक्त, आयोजित कार्यक्रमों का विवरण एवं फोटोग्राफ संकलित कर इस मंत्रालय को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को प्रेषित किया जा सके। सहकारी तंत्र के माध्यम से इस कार्यक्रम की व्यापक पहुँच एवं सहभागिता सुनिश्चित करने में आपका सहयोग अपेक्षित है।

"> ');