पीथमपुर की औद्योगिक इकाईयो के साथ ; इंडस्ट्री-एकेडेमिया वर्कशॉप में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ एवं NAPS 2.0 पर शासकीय ITI धार ने किया संवाद..70 से अधिक कंपनियों के HR मैनेजर्स ने लिया हिस्सा
पीथमपुर स्थित निजी होटल मे आयोजित ’’इंडस्ट्री-एकेडेमिया वर्कशॉप’’ का विधिवत शुभारम्भ संयुक्त संचालक (कौशल विकास) इंदौर संभाग, श्री सतीश मोरे एवं पदम गुलवानी स्टेट अप्रेंटिस मॉनिटरिंग सेल भोपाल के मुख्य आतिथ्य मे माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय आईटीआई धार के प्राचार्य श्री राहुल मंडलोई ने की।
मुख्य अतिथि, संयुक्त संचालक श्री सतीश मोरे ने अपने सम्बोधन मे विभाग की प्राथमिकताओं एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के लिए लागू की गयी महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY)’ तथा केंद्र सरकार की ‘NAPS 2.0’ योजना को औद्योगिक इकाईयों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। श्री मोरे ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से न केवल उद्योग जगत की कुशल मानव संसाधन की मांग पूरी हो रही है, बल्कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के साथ कौशल संवर्धन का भी बड़ा मौका मिल रहा है।
वर्कशॉप के विशिष्ट अतिथि पदम गुलवानी ने कहा कि विभाग निरंतर औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रयासरत है, इस वर्कशॉप का प्रमुख उद्देश्य औद्योगिक इकाईयों एवं युवाओं के बीच की दुरी को कम करना है जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।
वर्कशॉप के विषय MMSKY एवं NAPS पर विस्तार से जानकारी देने हेतु स्टेट अप्रेंटिसशिप मॉनिटरिंग सेल, भोपाल से आये हुए तकनीकी सलाहकार श्री पदम गुलवानी एवं निपुण गुरु ने योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रावधानों एवं नई नीतियों पर विस्तृत प्रेजेन्टेशन दिया एवं पीथमपुर की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों से आये भ्त् मैनेजर्स की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
शासकीय आईटीआई धार द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में पीथमपुर क्षेत्र के प्रमुख उद्योग, जिनमें आयशर वोल्वो, महिंद्रा, इप्का लैब ,मेटलमेन ऑटो, लूईगोंग सहित 70 से अधिक कंपनियों के सीनियर भ्त् मैनेजरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा किए एवं क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया। HR मैनेजर्स ने उक्त वर्कशॉप को उत्कृष्ट बताते हुए विभाग एवं संस्था के प्रति आभार माना।
वर्कशॉप के सफल आयोजन मे इंदौर के जूनियर अप्रेंटिस एडवाइजर विपिन पुरोहित, प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी इंदौर हरीश उइके, सतीश डोडिया, भवर सिंह मलैया, राजेंद्र गिरवाल, कमलेश रघुवशी, रामप्रताप सोलंकी, सुमित ग्वाला… पीथमपुर प्राचार्य जयेश मोहे का विशेष सहयोग रहा।
संचालक (कौशल विकास) के निर्देश एवं मार्गदर्शन मे आयोजित उक्त वर्कशॉप के सफलता पूर्वक संप्पन होने पर ’संयुक्त संचालक इंदौर संभाग, श्री सतीश मोरे ने सस्था के प्राचार्य राहुल मंडलोई एवं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर जितेन्द्र सिंह बदनोरा के सरहानीय प्रयासों का अभिनंदन किया एवं आगामी प्लेसमेंट ड्राइव की तैयारियो पर चर्चा की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती भावना मुछाला प्रशिक्षण अधिकारी इंदौर आईटीआई ने किया एवं आभार संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर जितेन्द्र सिंह बदनोरा ने माना।