पेयजल समस्या के निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना एवं हेल्पलाईन नंबर जारी
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल समस्या निवारण हेतु प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र जनोलिया ने बताया गया की आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल समस्या को दृष्टीगत रखते हुऐ पेयजल समस्या के निवारण हेतु जिला स्तर पर व्हाटस ऐप हेल्प लाईन नंबर 6265233535 जारी किया गया है। उक्त नंबर पर पेयजल समस्या के संबंध में ग्रामीण अपनी शिकायत लिखित में दर्ज करा सकते है। जिसके निराकरण हेतु विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाकर समस्या का निराकरण किया जायेगा। दल गठन कर अधिकारियों की प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी लगाई है।