बंद करे

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रदेश के साथ साथ आज धार जिला मुख्यालय पर भी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आज नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश का प्रथम दिवस था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर राजेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आप विद्यालय की पढ़ाई पूर्ण कर महाविद्यालय में प्रवेशित हो रहे हैं, जिस प्रकार एक पौधा रोपण होता है, उसके बाद वो पौधा बड़ा पेड़ बनता है और संपूर्ण प्रकृति को ठंडक प्रदान करता है। ठीक उसी प्रकार आज आपका भी पदार्पण हुआ है। महाविद्यालय में यहां से विद्यार्जन करके निकलेंगे तो राष्ट्र के लिए आप भी उपलब्धियां लेकर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में जन भागीदारी अध्यक्ष दीपक बिड़कर ने संबोधित भी उपस्थित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।

    कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के संबंध में जानकारियां दी गई। साथ ही वरिष्ठ छात्रों के साथ इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

"> ');